ई-मेल याचिका पर उच्च न्यायालय ने दिया आदेश
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अरूप कुमार दास ने आईएएनएस को बताया है कि इंग्लैंड में बसे भारतीय मूल के डॉ़ अमरदीप सिंह मान ने मध्यप्रदेश की क़े ज़े कौर से सितंबर 2008 में विवाह किया। डॉ़ मान को भारत में विशेष नागरिक का दर्जा हासिल है। उन्होंने विवाह का पंजीयन कराने के लिए जिला कलेक्टर और नगर निगम में आवेदन किया, परंतु उनके विवाह का पंजीयन नहीं किया गया और प्रमाण पत्र भी नहीं मिला।
डॉ़ अमरदीप की मां रणवीर कौर ने एक ई-मेल अरूप दास को किया। दास ने इस ई-मेल को जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए़ क़े पटनायक के समक्ष प्रस्तुत किया। इस ई-मेल को पटनायक ने याचिका मानते हुए सुनवाई की तथा जिला प्रशासन से विवाह का पंजीयन न किए जाने का कारण और नियम पूछे।
अरूप दास ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जो जबाव आया उसी के आधार पर मुख्य न्यायाधीश पटनायक ने एक सप्ताह के भीतर विवाह का पंजीयन कर प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। दास के मुताबिक संभवत: प्रदेश का यह पहला ऐसा मामला है जिसमें न्यायालय ने ई-मेल को ही याचिका मानकर आदेश दिए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications