उचित देखभाल से रुकेगी मातृ और शिशु मृत्य
इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव चंदन सिन्हा और राज्य में यूनिसेफ की प्रतिनिधि लोरी काल्वो भी उपस्थित थीं।
समर घोष ने गर्भावस्था के दौरान मातृ मृत्यु को रोकने के काम में सभी समुदायों को शामिल करने पर जोर दिया। लोरी क्लोव ने महिलाओं की लगातार देखभाल और उसे संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, नवजात बच्चों को उचित पोषण और इलाज के साथ ही साफ पेयजल और सफाई पर बल दिया।
यूनिसेफ की इस रिपोर्ट में माताओं और नवजात शिशुओं के जीवित रहने के बीच के संबंधों को रेखांकित करने के साथ विकसित और गरीब देशों के बीच मातृ और शिशु मृत्यु दर के अंतर को कम करने का सुझाव दिया गया है।
रिपोर्ट में मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही घरों और समुदायों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की संस्तुति की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार लगातार देखभाल का सिद्धांत गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्य की हर अवस्था में निरंतर देखभाल पर आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications