राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति नहीं करेगा पाकिस्तान
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के एक बेहद करीबी सूत्र ने 'द न्यूज' अखबार को बताया कि सरकार ने सैद्घांतिक तौर पर यह फैसला लिया है कि दुर्रानी की जगह किसी और को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त नहीं किया जाएगा।
अखबार ने इस अनाम संघीय मंत्री के हवाले से लिखा है, "सरकार इस पद पर किसी और को नियुक्त करने की इच्छुक नहीं है।"
उस मंत्री ने सरकार के इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई, पर माना जा रहा है कि दुर्रानी के बर्खास्तगी प्रकरण पर अपनी फजीहत से वह चेत गई है। जब इस बारे में राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर से पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।
बाबर ने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि ऐसा भी कोई फैसला लिया गया है। मुझे यह भी मालूम नहीं कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति कब होगी या किसे यह जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications