वांछित अपराधी को शीर्ष माओवादी समिति में जगह
काठमांडू, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जनता को बिजली के लिए तरसाने और हाल ही में एक महिला पत्रकार की हत्या के कारण फजीहत झेल रही नेपाल की माओवादी सरकार पर एक वांछित अपराधी को उपकृत करने का आरोप लग रहा है। इस अपराधी को पार्टी की केंद्रीय समिति में जगह दी गई है।
काली बहादुर खाम उर्फ बिबिध नामक इस फरार वांछित अपराधी पर एक व्यापारी की हत्या कराने का आरोप रहा है। इस कांड को तब अंजाम दिया गया था जब देश में सरकार और माओवादियों के बीच संघर्ष विराम पर अमल हो रहा था। खाम माओइस्ट पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर रह चुका है।
दैनिकी डॉट कॉम नामक पोर्टल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि खाम ने राम हरि श्रेष्ठ नामक व्यापारी को काठमांडू से अगवा करवाकर उसकी हत्या करवाई थी। उसे एक माओवादी शिविर में लाकर मार डाला गया था। पैसे को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में खाम की गिरफ्तारी भी हुई थी।
माओवादी सांसद सी़ पी. गाजुरेल ने स्वीकार किया है कि खाम को पुनर्गठित केंद्रीय समिति में शामिल गया है। पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने संसद में इस मसले को उठाने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications