कंधमाल से सीआरपीएफ के 700 जवानों को वापस बुलाया गया
उल्लेखनीय है कि कंधमाल में साम्प्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सीआरपीएफ समेत केंद्रीय सुरक्षा बलों के लगभग 4000 जवानों की तैनाती हुई थी। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की केंद्रीय समिति के सदस्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद उड़ीसा के कंधमाल समेत कई जिलों में इसाई विरोधी हिंसा फैल गई थी।
कंधमाल जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "बेलघर, बालीगुड़ा, पाबिंगिया, मांडाशोर और काटिंजिया में सीआरपीएफ की कंपनियों को तैनात किया गया था। गुरुवार से सीआरपीएफ के ये जवान वापस लौटने लगे हैं।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "शेष बचे जवानों को अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इनमें से कुछ को फरवरी महीने में वापस बुलाया जाएगा और अन्य को मार्च महीने के अंत तक।"
कंधमाल के जिलाधिकारी कृष्ण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "अब सिर्फ 6000 लोग ही विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। जल्द ही ये लोग अपने-अपने घरों को लौट जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications