खालिदा के बेटे से बरामद होने वाली रकम बांग्लादेश को मिल सकती है
खालिदा के पुत्र अराफात रहमान कोको पर आरोप है कि उन्होंने सिंगापुर के विभिन्न बैंकों में रिश्वत की रकम जमा कर रखी है। अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, "अमेरिका की नीति है कि जिस देश में ऐसा आर्थिक अपराध हुआ हो, अभियुक्त के खिलाफ वहीं कानूनी कार्रवाई हो। अमेरिका का यह रुख भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र समझौते के प्रावधानों पर आधारित है।"
उन्होंने कहा, "अगर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा दर्ज अर्जी के पक्ष में फैसला हुआ और रिश्वत की रकम बरामद हुई तो हम इसे बांग्लादेश को लौटा सकते हैं।"
डेली स्टार अखबार लिखता है, "कोको पर दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका इस कांड की जांच की दिशा में बढ़ रहा है।" ऐसा आरोप है कि सीमेंस कंपनी ने खालिदा के कार्यकाल के दौरान एक सेलफोन नेटवर्क का ठेका हासिल करने के लिए कोको और कई मंत्रियों को मोटी रकम दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications