हसीना सरकार ने मुजीब हत्याकांड की शीघ्र सुनवाई की पहल तेज की

ढाका, 15 जनवरी(आईएएनएस)। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में शामिल लोगों पर जल्द ही कानूनी गाज गिरेगी। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने इस मामले की शीघ्र सुनवाई की पहल तेज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार मामले की त्वरित सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में दो नए न्यायाधीशों की नियुक्ति करने जा रही है। हसीना बांग्लादेश के संस्थापक मुजीब की पुत्री हैं। दशकों पहले एक साजिश के तहत मुजीब और उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। दशकों बाद भी इस मामले में षडयंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है।

देश के विधि मंत्री शफीक अहमद ने 'न्यू एज' अखबार से बातचीत में कहा, "1996 में तत्काल अवामी लीग सरकार ने दोषियों को सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन बाद की सरकार ने इस प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। दुख की बात तो यह है कि मुजीब के हत्यारों को सम्मानित ओहदे देकर उपकृत तक किया गया। अब हम इस मामले की सुनवाई को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं।"

इस कांड को जघन्य करार देते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता इन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई चाहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+