विरोधियों की मुहिम के चलते बसपा को दोगुना चंदा मिला : मायावती
मायावती ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)और कांग्रेस समेत सभी विरोधी दलों ने बसपा की छवि खराब करने के लिए तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाए लेकिन विरोधियों की इस मुहिम के चलते ही बसपा कार्यकर्ताओं ने दोगुना चंदा इकट्ठा किया।
मायावती ने इसबार सादगी से जन्मदिन मनाया। सादगी से जन्मदिन मनाने के पीछे की वजह मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को बताते हुए मायावती ने कहा कि इस बार न तो उनके जन्मदिन पर उत्सव जैसा आयोजन किया जा रहा है और न ही केक काटा गया।
बसपा प्रमुख ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि औरैया अभियंता हत्याकांड में बदनाम करने की विरोधी दलों की सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने कहा, "सभी विरोधी दलों ने हत्याकांड को मेरे जन्मदिन से जोड़ने की हरसंभव कोशिश की लेकिन सबको पता है कि धन उगाही का मेरे जन्मदिन से कोई संबंध नहीं है।"
दूसरी ओर मायावती के जन्मदिन पर सपा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 'थू-थू दिवस' मना रही है वहीं कांग्रेस और भाजपा भी मायावती के जन्मदिन को 'ललकार' और 'धिक्कार दिवस' के रूप में मनाकर अपना विरोध प्रकट कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications