बढ़ते तनाव को कम करने में सफल रहे भारत-पाक : अमेरिका
वाशिंगटन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आए तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर संतुष्टि जताते हुए अमेरिका ने कहा है कि भविष्य में ऐसे हमले रोकने और षड्यंत्र की जड़ तक पहुंचने के लिए दोनों देशों को और अधिक सूचनाओं का आदान-प्रदान करना होगा।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्त सीन मैक्कॉर्मेक ने बुधवार को कहा कि सीमा के दोनों ओर सेना के जमावड़े के बावजूद दोनों दक्षिण एशियाई देशों ने 26 नवंबर को हुए हमले के बाद की स्थिति को सफलतापूर्वक संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई हमलों के लिए भारत ने पाक में स्थित तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था।
उन्होंने कहा कि दोनों देश एक दूसरे को काफी कम सहयोग कर रहे है जबकि तस्वीर साफ करने के लिए दोनों देशों को और अधिक सहयोग करने की जरूरत हैं।
सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने कहा था कि पाक ने देश की सीमा पर सेना की तैनाती कर दी है। दीपक की इस पुष्टि के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के जवाब में मैक्कॉर्मेक ने यह बात कही।
मैक्कॉर्मेक ने कहा, "देखिए, हम स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं और दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications