दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नौकरी?

उन्हें ऐसा व्यक्ति चाहिए जो क्वींसलैंड समुद्र तट के दूसरी ओर के द्वीपों की देखभाल कर सके और उनके बारे में जानकारी जुटा सके.
इसके लिए कोई औपचारिक योग्यता की ज़रूरत नहीं है लेकिन उम्मीदवार तैराकी, गोता लगाने और नौका खेने का इच्छुक होना चाहिए.
वीडियो देखने और विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें
इसके बदले में चुने गए प्रार्थी को छह महीनों में एक लाख तीन हज़ार डॉलर वेतन मिलेगा. इसके अलावा उसे तीन बेडरूम के पूल वाले विला में रहने को मिलेगी जिसका कोई किराया नहीं देना होगा.
क्वींसलैंड पर्यटन के मुख्य प्रबंधक एंथनी हेज़ ने कहा, "यह इतना बुरा भी नहीं लगता. हम ऐसे व्यक्ति को खोज रहे हैं जो 'ग्रेट बैरियर रीफ़' की कहानियाँ सुना सके. यह ऐसी नौकरी है जो हमारे अनुसार बेहतरीन है."
मछलियों को खाना खिलाना
इस पद का विज्ञापन ऑस्ट्रेलिया के व्हिटसनडे द्वीपसमूह के हैमिल्टन द्वीप के 'केयरटेकर' के रूप में किया गया है.
ग्रेट बैरियर रीफ़ के आसपास सैकड़ों द्वीप फैले हुए हैं. हम चाहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो इन द्वीपों की खोज करे और अपने अनुभवों के बारे में दुनिया को बताए एंथनी हेज़
| |
इस व्यक्ति को एक महीने में केवल 12 घंटे काम करना होगा और उसकी ड्यूटी में मछलियों की करीब सौ प्रजातियों को खाना खिलाना और द्वीप के पत्रों को एकत्र करना शामिल है.
क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उसे एक ब्लॉग, एक फ़ोटो डायरी और कुछ वीडियो भी बनाने होंगे.
एंथनी हेज़ ने बीबीसी से कहा, "ग्रेट बैरियर रीफ़ के आसपास सैकड़ों द्वीप फैले हुए हैं. हम चाहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो इन द्वीपों की खोज करे और अपने अनुभवों के बारे में दुनिया को बताए."
द्वीप का मौसम
क्षेत्र के बसावट वाले सबसे बड़े द्वीप हैमिल्टन पर पूरे साल गर्मी का मौसम रहता है. यह द्वीप नीले आसमान, साफ़ पानी और शुद्ध रेत के लिए जाना जाता है.
क्षेत्र के विभिन्न द्वीपों पर हर साल क़रीब दो लाख पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन ज़्यादातर लोग मुख्य द्वीपों पर ही रहते हैं और केवल दिन भर के लिए घूमने आते हैं.
इस नौकरी का विज्ञापन दुनिया भर में दिया गया है.
इस नौकरी के लिए ऑनलाइन वीडियो आवेदन करने के लिए प्रार्थियों के पास 22 फ़रवरी तक का समय है.












Click it and Unblock the Notifications