हिंदू मंदिरों पर लिखी किताब में मलेशिया की एकता पर जोर
कुआलालंपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया हिंदू संगम (एमएचएस) ने मंदिरों में शुक्रवार शाम की पूजा आयोजित करने के लिए पुजारियों को दिशानिर्देश देने वाली एक पुस्तक तैयार की है। खास बात यह कि इस पुस्तक में राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया गया है।
समाचार पत्र 'स्टार' ने बुधवार को कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशन प्रधानमंत्री अब्दुल्लाह अहमद बदावी के उस आह्वान के मद्देनजर किया गया है, जिसमें उन्होंने सभी धार्मिक संस्थानों से राष्ट्रीय एकता की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा था।
यह पुस्तक तमिल भाषा में है। यहां भारतीय मूल के लोगों की आबादी 20 लाख से भी अधिक है। इनमें ज्यादा संख्या तमिल हिंदुओं की है। ये लोग ब्रिटिश युग के दौरान यहां आकर बस गए थे।
'52 वेल्ली सिंथानइ मणिकाल' (52 शुक्रवार के पवित्र विचार) शीर्षक वाली इस पुस्तक का इस्तेमाल पुजारियों द्वारा शुक्रवार की पूजा के लिए किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications