कोलंबिया में 2 विद्रोहियों का बंधकों सहित समर्पण
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिवोल्यूशनरी आमर्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया के अर्नेस्टो और डेविड नाम के दो सदस्यों ने अपने दो बंधकों के साथ मंगलवार को समर्पण कर दिया।
विद्रोहियों ने 14 वर्षीय एक किशोर को गत 27 दिसंबर से 22लाख डॉलर की फिरौती के लिए तथा 31 वर्षीय एक व्यक्ति 450,800 डॉलर की फिरौती के लिए अगवा कर रखा था।
इससे पहले पिछले महीने में भी पांच विद्रोहियों ने समर्पण कर बंधकों की मुक्ति में सहायता पहुंचाई थी।
पिछले सप्ताह मेरियम नाम के विद्रोही ने एक व्यापारी को छुड़ाने में मदद की थी। सबसे प्रमुख उदाहरण विल्सन ब्रूनो उर्फ इस्जा का है जिसने संगठन छोड़कर पूर्व विधायक ऑस्कर तुलियो लिजकेनो को मुक्त कराने में मदद की थी। सरकार ने इस्जा को फ्रांस जाने में मदद की जहां अब वह अपनी साथिन के साथ रहता है।
विद्रोही संगठन ने करीब 700 लोगों को अगवा कर रखा है इनमें ज्यादातर लोगों को फिरौती के लिए अगवा किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications