युद्ध अंतिम विकल्प लेकिन अन्य सभी विकल्प भी खुले : सेना प्रमुख (लीड-1)

देश के थल सेना प्रमुख दीपक कपूर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "26/11 की घटना को अंजाम देने वाले पाकिस्तान के थे, इसमें कोई संदेह नहीं है। इसके मद्देनजर हमने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।" हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला देश के राजनीतिक नेतृत्व को लेना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है और सीमा पर भारत की तरफ कोई सैन्य हलचल नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, "यह समझ लेना चाहिए कि हम युद्धोन्माद पैदा करने के लिए ये बातें नहीं बोल रहे हैं। हम जिन विकल्पों की बात कर रहे हैं उनमें कूटनीतिक और आर्थिक विकल्पों के अलावा जंग भी शामिल है।"

उन्होंने कहा, "जब भी ऐसी समस्या आती है 'युद्ध' अंतिम विकल्प होता है। देश के राजनीतिक नेतृत्व को जब यह लगेगा कि कूटनीतिक और आर्थिक दबाव काम नहीं कर रहा है और युद्ध ही आखिरी विकल्प है तो हम इसके लिए तैयार हैं।"

भारत से सटी पूर्वी सीमा पर पाक सेना की हलचल बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर कपूर ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है। यह जानकर भारतीय सेना ने भी अपनी रणनीति बना ली थी।

कपूर ने भारतीय सीमा पर सैन्य हलचल बढ़ने संबंधी खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, "यह सर्वविदित है कि इस समय सेना स्ट्राइक कोर से फील्ड रेंज की ओर जाती है। सामान्यत: पोकरण और महाजन फील्ड रेंज की ओर। हम इस गतिविधि के बारे में पाकिस्तान को भी बता देते हैं क्योंकि वे इसे लेकर संदेह पैदा करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारी सेना वहां फायर प्रैक्टिस के लिए गई है। इसे यदि सैन्य हलचल के रूप में पेश किया जाता है तो यह गलत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+