मुझे भारत में कभी सच्चा प्यार नहीं मिला : राजपिपला के राजकुमार
गुजरात के राजपिपला राजघराने के राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल इन दिनों बीबीसी के एक अनूठे कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं। इस कार्यक्रम के तहत तीन राजकुमारों को अपने लिए उपयुक्त अंतरंग साथी की तलाश करने का मौका दिया गया है। उन्हें ब्रिटिश समुद्र तट ब्रिंगटन में रात्रिकालीन जिंदगी जीते हुए अंतरंग साथी तलाशने का मौका दिया गया है।
इस यथार्थवादी कार्यक्रम में लोग खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। 'अंडरकवर प्रिसेंस' नामक इस कार्यक्रम में जिन दो अन्य राजकुमारों को शामिल किया गया है, उनमें जाफना के राजकुमार रेमीजियस और जुलूलैंड के राजकुमार जुलू शामिल हैं।
गोहिल ने बुधवार को बीबीसी से बातचीत करते हुए कहा, "मैं समझता हूं कि भारत में मुझे कभी सच्चा प्यार नहीं मिला। लोग मेरी हैसियत की ओर अधिक आकर्षित थे। यह सही है कि ब्रिंगटन में मेरा जीवन कठिन है। मैं सुख सुविधाओं से दूर हूं और मुझे सभी काम खुद निपटाना पड़ता है, लेकिन यहां सच्चा प्यार मिल रहा है।"
गोहिल ने बताया कि जुलू राजकुमार को उनका समलैंगिक व्यवहार पसंद नहीं है और यहां तक कि उन्होंने बाइबल के आधार पर इसे पाप करार दिया है, लेकिन मुझे इसका मलाल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications