हिमाचल में लोक कलाओं को लोकप्रिय बनाया जाएगा : धूमल
राज्य के भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध लोक कलाओं तथा संस्कृति के संरक्षण को सुनिश्चित बनाने के लिए उभरती युवा प्रतिभाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने राज्य में शिक्षकों के मासिक मानदेय को बढ़ाकर 2000 रुपये तथ शिष्यों की छात्रवृति 500 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने राज्य में इग्नू के सहयोग से कम से कम तीन स्कूल खोलने की घोषणा की जिसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पांडूलिपि मिशन के मार्गदर्शन में 'टांकरी' भाषा को पढ़ने एवं लिखने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले दिनों भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान रामायण मेले का आयोजन किया था जिसमें प्राचीन विद्याओं को पुनर्जीवित करने के लिए लोक कलाओं का मंचन किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications