अभी तक जारी नहीं हुई दुर्रानी की बर्खास्तगी की अधिसूचना

माना जा रहा है कि इस मसले पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच मतभेद की खाई चौड़ी हो गई है। विशेषज्ञ इन दोनों के बीच मतभेद को अधिसूचना जारी किए जाने में हो रहे विलंब की वजह मान रहे हैं।

कैबिनेट डिविजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर 'द न्यूज' को बताया, "हमें राष्ट्रपति कार्यालय से इस बारे में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला है।"

उन्होंने कहा कि किसी भी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री या प्रधानमंत्री के सलाहकार की नियुक्ति या बर्खास्तगी को लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी किए जाने की परंपरा रही है, लेकिन दुर्रानी के मामले में खामोशी बरती जा रही है।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने 7 जनवरी को दुर्रानी को पद से हटा दिया था। उन्हें मुंबई हमलों में पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की नागरिकता के बारे में बयान देने के कारण पद से हाथ धोना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+