वोल्वो एस60 में भिड़ंत रोकने का अनोखा उपाय
इस महीने के अंत में डेट्रॉयट आटो शो में प्रदर्शित की जाने वाली इस कार में 'कोल्लिजन वार्निग' नामक प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया गया है। इसमें रडार सेंसर और कैमरे की मदद से सड़क पर निगरानी रखी जाती है। यह अन्य वाहनों के साथ-साथ उन लोगों पर भी नजर रखती है जो कार के मार्ग में आते हैं। इस प्रणाली से युक्त वाहन वर्ष 2009 के अंत तक बाजार में आ जाएगा।
वोल्वो कारों के सुरक्षा विशेषज्ञ थॉमस ब्रोबर्ग ने कहा, "अब तक हम भिड़ंत से बचने में चालकों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करते रहे। अब हम इस प्रणाली के सहारे सुरक्षा और मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।"
इस प्रणाली में भिड़ंत की आशंका होने पर चालक को एक चेतावनी सुनाई देती है और लाल बत्ती जलती है। अगर चालक इस पर कोई कदम नहीं उठाता है तो कार के स्वचालित ब्रेक सक्रिय हो जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications