कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का संस्थापक गिरफ्तार
श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन के मुहम्मद अहसान डार नाम के स्वयंभू कमांडर को बारामूला के संबल क्षेत्र से एक सुराग के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डार उन स्वयंभू कमांडरों में से है जो अभी तक आतंकवादी गतिविधियां चलाना जारी रखे हुए हैं।
डार ने 1990 में हिजबुल मुजाहिदीन संगठन बनाया था और वह इसका स्वयंभू कमांडर था। वर्ष 1992 में उसकी जगह सैयद सलाउद्दीन संगठन का सरगना बन गया जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है।
डार को सुरक्षा बलों ने वर्ष 1993 में गिरफ्तार किया था और वह 1997 में रिहा हो गया था। उसके बाद वह फिर से गुट में शामिल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications