इस्तीफ़े पर फ़ैसला सलाह के बाद: सोरेन

समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़े के सवाल पर उन्होंने कहा, " मैं अपनी हार स्वीकार करता हूँ लेकिन कोई फ़ैसला लेने से पहले मैं दिल्ली जाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और यूपीए के शीर्ष नेताओं से मिलूँगा."
उन्होंने कहा कि वे यूपीए की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मधु कोड़ा और अन्य सहयोगियों से भी विचार-विमर्श करेंगे.
शिबू सोरेन को उस समय तगड़ा झटका लगा जब वे तमाड़ विधानसभा चुनावक्षेत्र से उप चुनाव हार गए. पिछले साल अगस्त में सोरेन ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था.
संविधान के तहत उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य होना ज़रूरी है.
विश्वसनीय सहयोगी
जब शिबू सोरेन से पूछा गया कि उप चुनाव में यूपीए के किसी सहयोगी दल ने उनके ख़िलाफ़ काम किया तो उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका सभी सहयोगियों पर विश्वास था.
उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में झारखंड के विकास के लिए काफ़ी मेहनत की है.
शिबू सोरेन सरकार को बर्ख़ास्त कर वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और सोरेन सरकार को दुबारा जनादेश प्राप्त करने के लिए कहा जाए रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रवक्ता
| |
समाचार एजेंसी यूएनआई के मुताबिक़ यूपीए के शीर्ष नेतृत्व ने शिबू सोरेन और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिल्ली तलब किया है.
दूसरी ओर नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि झारखंड में पिछले दो-तीन वर्ष से चल रहा राजनीतिक नाटक अब बंद होना चाहिए.
भाजपा ने माँग की है कि झारखंड की शिबू सोरेन सरकार को बर्ख़ास्त कर वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और सोरेन सरकार को दोबारा जनादेश प्राप्त करने के लिए कहा जाए.












Click it and Unblock the Notifications