इराक़ में 35 तीर्थयात्रियों की मौत

हमला एक महिला आत्मघाती हमलावर ने किया. कधिमिया इलाक़े में हुए इस हमले में कम से कम 65 लोग घायल भी हुए हैं. हमले के समय लोग एक धार्मिक आयोजन के लिए इकट्ठा हो रहे थे.
हताहत होने वालों में ज़्यादातर लोग ईरान के हैं. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
पहले कई बार शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि महिला हमलावर ने मूसा अल-कधिमा मस्जिद के बाहर एक नाके के पास विस्फोट किया.
ये लोग इमाम हुसैन की मौत के शोक में होने वाले अशूरा के मौके पर जमा हुए थे.
इस इलाक़े में पिछले नौ दिनों में ये दूसरा हमला था. दिसंबर में हुए हमले में 17 लोग मारे गए थे.
वहीं बग़दाद में शुक्रवार यानी दो जनवरी को सुन्नी मुसलमानों के आयोजन में हुए आत्मघाती बम हमले में 23 लोग मारे गए थे.
इराक़ में जातीय हिंसा में कमी आई है लेकिन धार्मिक पर्वों के दौरान तनाव अकसर बढ़ जाता है.












Click it and Unblock the Notifications