'पाकिस्तानी सेना की गतिविधि सामान्य'

हालाँकि उन्होंने इस बारे में विवरण देने से इनकार कर दिया.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने इससे इनकार किया है कि क़बायली इलाक़ों से सैनिकों को वापस बुलाया जा रहा है.
प्रधानमंत्री के सलाहकार रहमान मलिक ने नौडेरो में पत्रकारों को बताया, "क़बायली इलाक़े में सैनिक मौजूद हैं, जो कार्रवाई में लगे हुए हैं. यहाँ सरहदों पर एक लाख सैनिक मौजूद हैं और उनकी वापसी की कोई योजना नहीं है."
पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने इस ख़बर की पुष्टि की है कि पाकिस्तानी पैदल सेना की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं.
'असामान्य गतिविधि नहीं'
उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस तरह की ख़बरें फैला रखी हैं और सेना में कोई भी असामान्य गतिविधि नहीं हो रही है.
क़बायली इलाक़े में सैनिक मौजूद हैं, जो कार्रवाई में लगे हुए हैं. यहाँ सरहदों पर एक लाख सैनिक मौजूद हैं और उनकी वापसी की कोई योजना नहीं है रहमान मलिक
| |
दूसरी ओर शुक्रवार को भी पाकिस्तान के कई शहरों पर वायु सेना के जहाज़ उड़ान भरते रहे. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ये नियमित गतिविधि है.
पिछले महीने मुंबई में हुए चरमंपथी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है. इन हमलों में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
भारत इन हमलों के लिए पाकिस्तान के तत्त्वों को ज़िम्मेदार बताता है लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है.












Click it and Unblock the Notifications