उड़ीसा में नक्सलवादियों के खिलाफ भर्ती को लेकर भारी उत्साह

भुवनेश्वर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के अधिकारी हिंसाग्रस्त कंधमाल जिले में नक्सलवादियों से संघर्ष के लिए 500 विशेष अधिकारियों की भर्ती करना चाहते थे लेकिन इ इसके लिए उन्हें 3,000 से अधिक आवेदन मिले।

राज्य सरकार उड़ीसा के पांच जिलों मल्कानगिरी, कोरापुट, गजपति, रायगढ़ और कंधमाल में 2,000 विशेष सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति करने वाली है।

कंधमाल जिले के पुलिस अधीक्षक एस.प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि इस संबंध में नागरिकों में भारी उत्साह है। भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

पड़ोसी जिले रायगढ़ में भी नक्सलवादियों के खिलाफ विशेष सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती को लेकर भारी उत्साह है। राज्य के पुलिस उप महानिदेशक संजीब पांडा ने कहा कि रायगढ़ में 1800 और कोरापुट में 1200 आवेदन मिले हैं। इन जिलों में 400 पदों के लिए आवेदन मिले हैं।

नक्सलवाद से सबसे अधिक प्रभावित मल्कानगिरी जिले में 236 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती के लिए 800 आवेदन मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+