हसीना, जिया का एक दूसरे पर हत्या के षडयंत्र का आरोप

ढाका, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्रियों शेख हसीना और खालिदा जिया ने 29 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव की प्रचार रैलियों में एक दूसरे पर हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है।

सरकार ने स्पष्ट रूप से दोनों महिला नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी खतरे से इंकार किया है।

दोनों महिला नेता मतदाताओं की भावनाओं को उभारने के लिए 'हत्या के षडयंत्र' का उपयोग विभिन्न चुनाव रैलियों में कर रही हैं।

हसीना ने बुधवार को खालिदा पर नाटक करने का आरोप लगाया। खालिदा ने इससे पहले अपनी चुनाव रैली पर ग्रेनेड फेंकने के खुद की हत्या का षडयंत्र रचे जाने का आरोप लगाया था। हसीना ने कहा कि ग्रेनेड खालिदा के रैली स्थल से पांच किलोमीटर दूर और सभा समाप्त होने के दो घंटे बाद बरामद किए गए थे।

हसीना ने कहा कि खालिदा नाटक कर रही हैं कि ग्रेनेड उनको ही निशाना बनाने के लिए थे। उत्तर बांग्लादेश के दिनाजपुर में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए हसीना ने कहा कि खालिदा चुनाव में बने रहने या हटने के बारे में दुविधा हैं।

इसका तुरंत उत्तर देते हुए खालिदा ने कहा कि वे चुनाव से किसी हालत में हटने वाली नहीं हैं। खालिदा ने कहा कि हत्या के षडयंत्र का उद्देश्य उनको चुनाव से हटने के लिए बाध्य करना है, जबकि वास्तव में उनकी चुनाव सभाओं में भारी भीड़ जुट रही है और उन्हें दो-तिहाई बहुमत मिलने का भरोसा है।

उधर हसीना ने खालिदा पर आतंकवादियों और हत्यारों की संरक्षक होने का आरोप लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+