अधूरा रह गया साइकिल चालकों का पाकिस्तान अभियान

बेंगलुरू, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। बेंगलुरू से पाकिस्तान की साइकिल यात्रा पर निकले साइकिल चालकों का शांति अभियान मुंबई हमलों के बाद अधूरा जरूर रह गया लेकिन वे अपना संदेश पाकिस्तानी मित्रों तक पहुंचाने में कामयाब रहे।

कुल 33 साइकिल चालकों का एक दल जिसमें कुछ गरीब तबके के बच्चे शामिल थे, गत एक नवंबर को शांति और बाल अधिकारों पर जागरुकता फैलाने के लिए पाकिस्तान की यात्रा पर निकला था लेकिन मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों ने उनकी यात्रा पर समय से पहले ही विराम लगा दिया।

रैली का आयोजन करने वाले बोर्नफ्री आर्ट स्कूल इंटरनेशनल (बासी) के कला निर्देशक जॉन देवराज ने कहा, "हम 29 नवंबर को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग पहुंचे जहां हमें वीजा देने से इंकार कर दिया गया। हमें मुंबई में हुए हमलों के बाद हमें वीजा जारी करने की उन्हें इजाजत नहीं है।"

बासी बेंगलुरू स्थित एक विद्यालय है जो समाज के हाशिए पर रह गए बच्चों के लिए काम करता है।

देवराज ने बताया कि वे वाघा सीमा पर उनके स्वागत में आए 40 पाकिस्तानी मित्रों से मिलने में कामयाब रहे और उन्हें अपने संदेशों से भी अवगत कराया।

अपनी अधूरी यात्रा के दौरान यह दल धारवाड़, मुंबई, गांधीनगर, दिल्ली और अमृतसर से होकर गुजरा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+