लाहौर विस्फोट के सिलसिले में 3 गिरफ्तार
लाहौर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने लाहौर में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में बुधवार देर रात एक कथित भारतीय जासूस और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
'जियो टीवी' ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि बुधवार सुबह लाहौर में हुए विस्फोट के सिलसिले में पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त कोलकाता निवासी सुतीश आनंद शर्मा के रूप में की गई है।
अधिकारियों ने बताया, "विस्फोट में अपनी भूमिका कबूलने के अलावा उसने अपने तीन अन्य साथियों के पाकिस्तान में किसी जगह पर छुपे होने की सूचना भी दी है।"
टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है, "पुलिस ने उसके कब्जे से जाली पहचान पत्र, तीन चिट्ठियां और अन्य विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए हैं।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों गिरफ्तारियां आनंद के फोन के रिकार्ड के आधार पर की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया भारतीय पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यरत था और इस समय वह मुनीर नाम से पाकिस्तान में रह रहा था।
बुधवार सुबह हुए दो विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications