परमाणु हथियार के कारण भारत हमले से हिचका : शहबाज शरीफ
नवाज शरीफ के भाई शहबाज ने लाहौर में एक क्रिसमस समारोह में कहा कि देश की सुरक्षा अपराजेय है और कोई भी पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से नहीं देख सकता।
एक समाचार वेबसाइट ने शहबाज के हवाले से कहा कि यदि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति नहीं होता तो मुंबई हमले के बाद भारत ने हमला कर दिया होता। उन्होंने पाकिस्तान को परमाणु ताकत बनाने के लिए जुल्फिकार अली भुट्टो और नवाज शरीफ की सराहना की।
शहबाज ने यह भी कहा कि यदि भारत मुंबई हमले में पाकिस्तानी तत्वों के शामिल होने का पुख्ता सबूत दे तो सरकार इस मामले में पूरा सहयोग देने को तैयार है।
उधर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख हामिद गुल ने कहा कि पिछले 61 वर्षो से भारत, पाकिस्तान पर प्रभुत्व स्थापित करने का सपना देख रहा है। परंतु पाकिस्तान जैसे देश का सामना करना आसान नहीं है।
गुल ने कहा कि 9/11 के बाद हम अमेरिका के सामने झुक गए। भारत भी वैसा ही दबाव डालना चाहता है, जो संभव नहीं है। यदि हम भारत की प्रभुता स्वीकार कर लेते हैं, तो यह दो राष्ट्रों के सिद्धांत को नकारना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications