ब्लागोजेविक कांड से भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों में आत्मचिंतन बढ़ा
कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि चंदा उगाहने वालों के बीच अधिक नैतिकता की आवश्यकता के साथ ही इसे व्यक्तिगत राजनीतिक संपर्को के बजाय सामूहिक रूप से इकट्ठा करने की जरूरत है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति की पूर्व सदस्य अन्नलता कलाइल ने कहा कि भारतीय अमेरिकी समुदाय को व्यक्तिगत रूप से कार्य करने के बजाय संगठनों के माध्यम से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने पिछले महीनों में हुई कई घटनाओं से सीख लेने को कहा। उल्लेखनीय है कि गवर्नर को चंदा देने के मामले में भारतीय मूल के कई अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ जांच हुई है।
कलाइल ने राजनीतिक दलों को चंदा देने की सीमा भी तय करने का सुझाव दिया। इलिनॉय में अभी भी चंदे की सीमा तय नहीं है।
उधर समाचार पत्र 'शिकागो ट्रिब्यून' ने इस सप्ताह के आरंभ में खबर दी थी कि इस कांड से जुड़े एक व्यापारी रघुवीर नायक ने जांच में सहयोग देने के बदले संघीय अधिकारियों से छूट मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications