वाजपेयी हुए 84 साल के, बधाइयों का तांता
वाजपेयी ने हालांकि मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस वर्ष अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया था लेकिन इसके बावजूद दिन भर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वाजपेयी के सरकारी निवास पर इकट्ठा हुए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज व कलराज मिश्र, जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकारी संयोजक शरद यादव ने अटलजी को जन्मदिन की बधाइयां दी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस को बताया, "जन्मदिन न मनाने का फैसला अटलजी का अपना फैसला है। उन्होंने मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस वर्ष अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications