बांग्ला व्याकरण की पुस्तक अब पोलिश भाषा में
वारसा, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पोलैंड की एक शिक्षिका ने पोलिश भाषा में बांग्ला व्याकरण की पुस्तक लिखी है। उन्हें उम्मीद है कि पोलैंड के लोग रबींद्रनाथ ठाकुर और बंकिम चंद्र चटर्जी की भाषा के सौंदर्य का आनंद उठा सकेंगे।
इस किताब के प्रकाशन के साथ ही वारसा विश्वविद्यालय के ओरिएंटल इंस्टीट्यूट में पिछले तीन दशकों से बांग्ला पढ़ा रही एल्जबिएटा वाल्टेरोवा की तमन्ना पूरी हो गई। पुस्तक के प्रकाशन में पोलैंड के विज्ञान और शैक्षणिक संस्थान मंत्रालय ने वित्तीय सहयोग किया है।
वाल्टेरोवा ने कहा, "एक शिक्षक के रूप में मुझे बांग्ला व्याकरण की एक उपयुक्त किताब की आवश्यकता महसूस हो रही थी। मुझे उम्मीद है कि मेरी पुस्तक छात्रों को रबींद्रनाथ ठाकुर और बंकिमचंद्र चटर्जी की भाषा का सौंदर्य ग्रहण करने में मददगार साबित होगी।"
वाल्टेरोवा न केवल एक अच्छी शिक्षक हैं बल्कि वे एक सफल अनुवादक भी हैं। उन्होंने सत्यजित रॉय की बाल कथाओं, ठाकुर के नाटक 'डाक बंगला' तथा कुछ बांग्ला कविताओं का हिंदी में अनुवाद भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications