होटल ताज में खून की होली जारी

Mumbai attack
मुंबई, 28 नवंबर: मुंबई में हुए हमलों में आतंकवादियों का सबसे बड़ा निशाना मुंबई की शान रहा होटल ताज रहा। राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) के जवानों ने शाम करीब चार बजे होटल ओबराय को और शाम करीब सात बजे नरीमन हाउस पर कब्‍जा कर लिया, लेकिन ताज में अभी खून की होली जारी है।

मुठभेड़ खत्‍म होने के बाद भी इस होली के गहरे लाल रंग के निशान ताज, ट्राइडेंट और नरीमन पर दाग छोड़ जाएगी। एनएसजी अधिकारियों की मानें तो ताज में अभी भी आधा दर्जन आतंकवादी मौजूद हैं।

खास बात यह है कि ये आतंकवादी अलग-अलग गलियारों में छिपे हुए हैं और लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। ताज में अभी तक दो जगह आरडीएक्‍स से भरी बोरियां बरामद की जा चुकी हैं।

मृतकों की संख्‍या 200 के पार की आशंका

इस पूरे हमलों में मरने वालों की संख्‍या दो सौ तक पहुंचने की आशंका प्रबल हो गई है। होटल ओबराय में ऑपरेशन सफल होने के बाद से खबर लिखे जाने तक तीस से ज्‍यादा शव निकाले जा चुके हैं।

खास बात यह है कि तलाशी में जुटे जवान अभी तक यहां के टिफिन रेस्‍त्रां में नहीं पहुंच सके थे। टिफिन वो रेस्‍त्रां हैं, जहां पर आतंकियों ने खाना खाते हुए लोगों पर गोलियां दागी थीं। बताया जा रहा है कि इस रेस्‍त्रां में गोलीबारी के समय मौजूद लगभग सभी लोग मारे गये।

वहीं नरीमन हाउस में अभी तक छह शव बरामद किये जा चुके हैं। पहले ही मृतकों की संख्‍या 125 पहुंच चुकी थी। इन्‍हें मिलाकर मृतकों की संख्‍या डेढ़ सौ से ऊपर पहुंच चुकी है। यदि होटल ओबराय में इसी तरह शव मिलने का सिलसिला जारी रहा तो मृतकों का आंकड़ा 200 के पार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+