बाराखंबा विस्फोट से कुछ ही क्षण पहले वहां से गुजरीं थी 7 बसें

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी के व्यस्त बाराखंभा रोड पर हुए विस्फोट के केवल दो मिनट पहले ही यात्रियों से भरी सात बसें वहां के बस स्टैंड से गुजरी थीं।

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी के व्यस्त बाराखंभा रोड पर हुए विस्फोट के केवल दो मिनट पहले ही यात्रियों से भरी सात बसें वहां के बस स्टैंड से गुजरी थीं।

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यदि ऐसा नहीं हुआ होता तो केवल इस एक विस्फोट से ही मरने वालों की संख्या कम से कम 25 के करीब होती।

नोएडा और आनंद पर्वत के बीच चलने वाली ब्लू लाइन बस नंबर 355 के सहायक बबली ने आईएएनएस को बताया, "मेरी बस सहित वहां कुल आठ बसें खड़ी थीं। विस्फोट के केवल एक डेढ़ मिनट पहले वे यहां से चली गईं। यहां बहुत लोग बस का इंतजार कर रहे थे। यदि ऐसा नहीं होता निश्चित ही कम कम से 25 लोगों की मौत हुई होती।"

बबली, जिसकी बस स्टैंड से कुछ दूरी पर खड़ी थी, ने कहा कि जो सात बसें वहां से गईं उनमें 100 से 150 लोग सवार थे। यह वास्तव में सौभाग्य ही है कि वे बसें उस समय वहां नहीं थीं।

बबली ने अपनी बस के यात्रियों के इंतजार में खड़े रहने के दौरान एक ठेले से कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी और उसे पीने के बाद बोतल वापस रखने गया तभी धमाका हुआ।

बबली धमाके से गिर गया लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई। बबली ने उन सात बसों के नाम याद करते बताया कि उनमें दो बसें 85 नंबर की (आनंद विहार से पंजाबी बाग), एक नंबर 313 (विवेक विहार से इंद्रपुरी), एक व्हाइट लाइन चार्टर्ड, एक उत्तर प्रदेश परिवहन की बस नंबर जीएल. 32 तथा एक ग्रेटर कैलाश जाने वाली बस थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+