Trump Passport: अमेरिका के पासपोर्ट पर होगी ट्रंप की फोटो, Self Obsession की हदें पार, क्यों कर रहे ऐसा?

Trump Passport: कोई खुद से कितना प्रेम कर सकता है अगर इसका उदहारण आज के दौर में देना हो तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक सटीक शख्स होंगे। कई बार नोबल मांग चुके थे, जब नहीं दिया गया तो मारिया कुरीना मचाडो ने ही अपना नोबल ट्रंप को दिया और ट्रंप ने उसे रख भी लिया। लेकिन ऑब्सेशन यहीं खत्म नहीं हुआ। अब अमेरिकी राष्ट्रपति अमेरिका के पासपोर्ट पर खुद की फोटो छपवाने जा रहे हैं।

क्यों जारी हो रहा नया पासपोर्ट?

दरअसल अमेरिकी विदेश विभाग ने ऐलान किया है कि अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर एक लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट जारी किया जाएगा। इस खास पासपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर और उनके हस्ताक्षर भी होंगे। यह घोषणा 29 अप्रैल 2026 को की गई। इसके साथ ही वॉशिंगटन डीसी में विदेश विभाग ने 28 अप्रैल 2026 को इस पासपोर्ट का एक रेंडर मॉडल भी दिखाया, जिसमें ट्रंप की तस्वीर साफ नजर आई।

Trump Passport

सरकारी संस्थानों पर थोपना चाहते हैं पहचान

अधिकारियों के मुताबिक, यह पहली बार होगा जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की तस्वीर पासपोर्ट पर दिखाई देगी। अब तक अमेरिका समेत दुनिया के ज्यादातर लोकतांत्रिक देशों में मौजूदा नेताओं की तस्वीर पासपोर्ट पर नहीं लगाई जाती। इसलिए इस फैसले को काफी अलग और असामान्य माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फैसला बताता है कि ट्रंप अपनी पहनाचन सरकारी संस्थानों पर थोपना चाहते हैं।

पासपोर्ट डिजाइन में और क्या खास है?

विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पर इस नए पासपोर्ट की झलक साझा की। इसमें 4 जुलाई 1776 की अमेरिकी स्वतंत्रता घोषणा (Declaration of Independence) की ऐतिहासिक तस्वीर के ऊपर गंभीर मुद्रा में डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया गया है। ठीक नीचे उनके सुनहरे रंग के हस्ताक्षर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा एक दूसरा लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट भी तैयार किया गया है, जिसमें अमेरिका के फाउंडिंग फादर्स की ऐतिहासिक पेंटिंग शामिल है।

विदेश विभाग ने क्या सफाई दी?

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा-

"जैसे ही अमेरिका जुलाई में अपनी 250वीं सालगिरह मनाएगा, विदेश विभाग इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए खास डिजाइन वाले अमेरिकी पासपोर्ट की सीमित संख्या जारी करेगा।"

इस बयान के बाद यह मुद्दा अमेरिका में तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

कैसे मिलेगा यह खास पासपोर्ट?

एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ट्रंप थीम वाला पासपोर्ट सिर्फ वॉशिंगटन डीसी में इन-पर्सन अपॉइंटमेंट पर मिलेगा। यह सुविधा जब तक स्टॉक रहेगा तब तक जारी रहेगी।सबसे खास बात यह है कि इस पासपोर्ट के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि अगर कोई आवेदक ट्रंप की फोटो वाला पासपोर्ट नहीं चाहता तो क्या उसे दूसरा विकल्प मिलेगा या नहीं। क्योंकि ज्यादातर अमेरिकी नागरिक स्थानीय डाकघरों के जरिए पासपोर्ट बनवाते हैं, इसलिए वहां यह स्पेशल एडिशन उपलब्ध नहीं होगा।

' टैक्सपेयर्स के पैसों से निजी छवि चमका रहे ट्रंप'

डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने इस फैसले की आलोचना की है। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो को निशाने पर लिया।उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्री को अपने बॉस ट्रंप को ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर समझाने में समय देना चाहिए, न कि टैक्सपेयर्स के पैसे ट्रंप की निजी छवि चमकाने में खर्च करना चाहिए।

दुनिया के दूसरे देशों में क्या होता है?

जिन देशों के पासपोर्ट में डिजाइन या कला होती है, वे आमतौर पर इतिहास, प्रकृति या राष्ट्रीय विरासत से जुड़ी तस्वीरें इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के लिए उत्तर कोरिया, जहां नेता किम जोंग उन की तस्वीरें हर जगह दिखती हैं, वहां भी पासपोर्ट पर उनकी फोटो नहीं होती। उत्तर कोरिया के पासपोर्ट पर पवित्र माउंट पैकडू की तस्वीर होती है। वहीं मौजूदा अमेरिकी पासपोर्ट में चंद्रमा पर उतरने की फोटो , स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और देश के अन्य ऐतिहासिक इमारतों या फिर पलों को दिखाया गया है।

ट्रंप पहले भी सरकारी संस्थानों पर छाप छोड़ चुके हैं

पिछले साल दोबारा सत्ता में लौटने के बाद ट्रंप ने कई सरकारी संस्थानों पर अपना नाम और पहचान जोड़ने की कोशिश की है। राजधानी वॉशिंगटन में कई सरकारी इमारतों पर राष्ट्रपति के बैनर लगाए गए हैं। इसके अलावा केनेडी सेंटर और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस जैसी संस्थाओं में भी उनका नाम जोड़े जाने की खबरें सामने आई हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+