एनटीपीसी ऊंचाहार परिसर से संदिग्ध गिरफ्तार
ऊंचाहार, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के ऊंचाहार इकाई परिसर के अतिविशिष्ट क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक से खुफिया विभाग और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण गाबा ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने थर्मल पॉवर परिसर से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट, भागलपुर (बिहार) का लेटर पैड बरामद हुआ है।
गाबा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने बार-बार अपना नाम बदला। युवक के पास से एक परिचय पत्र मिला है जिसमें उसका नाम आफताब अंसारी और पता में बिहार के बांका जिले का उल्लेख है। युवक के पास से मोबाइल नंबरों की सूची मिली है, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
गाबा ने बताया कि युवक थर्मल पावर इकाई के अंदर जाने वाली मालगाड़ी में बैठकर युवक परिसर में दाखिल हुआ। घटना के बाद एनटीपीसी इकाई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications