यूएई के प्रमुख बैंक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
अबूधाबी, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अबूधाबी कामर्शियल बैंक(एडीसीबी) के अध्यक्ष सईद अल हाजरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक की तरफ से रविवार को इस आशय की जानकारी दी गई।
हाजरी के इस्तीफे के बाद एडीसीबी बोर्ड ने ईसा अल सुवैदी को नया अध्यक्ष तथा मोहम्मद सुल्तान अल हमेली को उपाध्यक्ष चुन लिया है।
ऐसा बताया गया है कि हाजरी ने इस तरह की अपनी अन्य जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए एडीसीबी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
अल हाजरी के चार साल के कार्यकाल के दौरान एडीसीबी बोर्ड ने व्यवस्था में व्यापक बदलाव का अनुभव किया था। इस दौरान बैंक की कुल पूंजी में 500 प्रतिशत से भी अघिक का इजाफा हुआ था तथा बैंक की कुल आमदनी में 600 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी।
हाल के वर्षो में अच्छे प्रदर्शन के लिए बैंक को कई सारे अवार्ड भी हासिल हुए थे। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सर्वश्रेष्ठ बैंक का यूरोमनी अवार्ड तथा बैंकर मिडल ईस्ट का सर्वश्रेष्ठ बैंक का अवार्ड शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications