दादी से बड़ा पोता! 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आया सबसे अजीब ट्विस्ट, Smriti Irani के उड़े होश?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (सीजन 2), जो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार ट्रेंड कर रहा है, उसमें अब एक ऐसा बड़ा ट्विस्ट आया है जिसने दर्शकों के बीच सनसनी फैला दी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल इसके पहले सीजन के चर्चित अभिनेता आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) की धमाकेदार वापसी हो चुकी है।

एक ही चेहरा, जो पहले बेटा अब वो पोता
शो के सीजन 2 में आकाशदीप सहगल को अंश गुजराल के बेटे के रूप में दिखाया गया है लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वह खुद को 'पोते की पीढ़ी' से जुड़ा हुआ किरदार बताते हैं। शो में हुए इस बदलाव ने दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा हलचल मचा दी है। कहानी में ये किरदार इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि तुलसी विरानी के अतीत का सबसे दर्दनाक हिस्सा इसी से जुड़ा रहा है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

कहानी में नया तनाव और इमोशन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल के दूसरे सीजन के नए एपिसोड में तुलसी विरानी जब पुराने किरदार से मिलती हैं, तो माहौल पूरी तरह बदल जाता है। ये मुलाकात उनके लिए बहुत भावुक और दर्दभरी साबित होती है, जिससे कहानी में नया तनाव और इमोशन जुड़ जाता है। इस ट्विस्ट के बाद दर्शकों के बीच लगातार ये सवाल उठ रहा है कि आगे कहानी किस दिशा में जाएगी।

ज्यादा रहस्यमयी और रोमांचक हो रही है कहानी

सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं और अपना-अपना तर्क दे रहे हैं। माना जा रहा है कि एकता कपूर के इस बड़े ट्विस्ट की वजह से शो आने वाले कई हफ्तों तक ट्रेंड में बना रह सकता है क्योंकि सीरियल के दूसरी सीजन की कहानी अब और ज्यादा रहस्यमयी और रोमांचक होती जा रही है।

क्यों शो के दूसरे सीजन को किया जा रहा है ट्रोल?

-टीवी का मशहूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आए नए ट्विस्ट को लेकर दर्शकों के बीच मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई लोग कहानी की टाइमलाइन और रिश्तों को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि शो में दिखाया गया ये खास किरदार अब 'पोते' के रूप में पेश किया गया है।

-आपको बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल के पहले सीजन में आकाशदीप सहगल शो की लीड एक्ट्रेस यानी तुलसी विरानी के बेटे के रूप में नजर आए थे। इस किरदार को तुलसी ने पहले सीजन में अपने हाथों से गोली मर दी थी और उसकी मौत हो गई थी। अब वही आकाशदीप सहगल सीरियल के दूसरे सीजन में तुलसी विरानी के पोते के रूप में नजर आने वाले हैं।

-जानकारी के अनुसार रीयल लाइफ में पोते (आकाशदीप सहगल) की उम्र 51 साल है जबकि शो में उनकी दादी बनीं एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी) की उम्र 50 साल है। उम्र के इस अंतर को लेकर दर्शक हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस तरह के रिश्ते और टाइमलाइन को कैसे दिखाया जा रहा है।

-इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शो को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। कुछ लोग मजाक में इसे सबसे बड़ा टीवी ट्विस्ट बता रहे हैं, तो कुछ लिख रहे हैं कि दादी से भी बड़ा पोता दिखा दिया गया है। ट्रोलिंग और मीम्स के बावजूद शो लगातार चर्चा में बना हुआ है और लोग अब अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं कि कहानी आगे किस मोड़ पर जाती है।

ट्रोलिंग पर आकाशदीप सहगल का जवाब

-जूम के साथ बातचीत में आकाशदीप सहगल ने अपने किरदार में आए बदलाव को मास्टरक्लास बताते हुए कहा कि पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अंश गुजराल का रोल विद्रोह और टकराव को दिखाता था, जहां एक बेटा परिवार और सिस्टम के खिलाफ खड़ा नजर आता है लेकिन अब पोते के रूप में उनका किरदार विरासत, जिम्मेदारी और नई पीढ़ी द्वारा पुराने मूल्यों को आगे बढ़ाने की कहानी कहता है।

-आकाशदीप सहगल के मुताबिक ये एक 'फुल सर्कल' मोमेंट है जिसमें एक ही अभिनेता के जरिए दो पीढ़ियों की अलग सोच और भावनाओं का विकास दिखाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+