अमित टंडन ने रिलीज किया एलबम 'तन्हा'
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। पहले 'इंडियन आइडल' से चर्चा में आए गायक व टेलीविजन अभिनेता अमित टंडन का पहला एलबम 'तन्हा' शुक्रवार को नई दिल्ली में रिलीज किया गया।
'टिप्स म्यूजिक कंपनी' के इस एलबम में कुल 14 गीत हैं। इन्हें सलीम बिजनौरी, संतोषी सिंह, शादाब, देव नारायण, सुनील चौधरी और खुद अमित टंडन ने लिखा है। इन गीतों की धुनें सचिन गुप्ता ने तैयार की हैं।
पांच साल पहले न्यूयार्क से भारत आकर 'इंडियन आइडल प्रथम' में भाग लेने वाले अमित ने इस प्रतियोगिता के आखिरी दस प्रतियोगियों में अपना स्थान बनाया था।
उनके आकर्षक लुक ने उन्हें टेलीविजन धारावाहिकों में बतौर अभिनेता काम दिलाया। चर्चित धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कैसा ये प्यार है' और 'साथ-साथ बनाएंगे एक आशियां' में अभिनय के अलावा उन्होंने रियलिटी शो 'जरा नचके दिखा' में नृत्य किया। रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' में भी उन्हें अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications