डी. सुब्बा राव होंगे आरबीआई के गवर्नर

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को वित्त सचिव डी. सुब्बा राव को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। वे वर्तमान गवर्नर वाई. वी. वेणुगोपाल रेड्डी की जगह लेंगे।

रेड्डी इस सप्ताह अपने कार्यभार से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने जुलाई 2003 में बिमल जालान की जगह गवर्नर का पद संभाला था।

सोमवार की शाम वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "वर्तमान वित्त सचिव डी. सुब्बा राव पांच सितंबर को आईबीआई के गवर्नर का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल अगले तीन वर्ष का होगा।"

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और 1972 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुब्बाराव प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

आरबीआई के उप गवर्नर राकेश मोहन इस पद की दौड़ में शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+