असियान ने भारत से किया मुक्त व्यापार समझौता

सिंगापुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन 'आसियान' ने वस्तुओं के मुक्त व्यापार के लिए भारत के साथ एक समझौता किया है। इसे क्षेत्र मेंवर्ष 2016 तक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ और सिंगापुर के उद्योग मंत्री लिम हंग किआंग ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इस समझौते की घोषणा की। समझौते पर इस वर्ष दिसंबर में बैंकाक में होने वाले समूह के शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

इस समझौते के प्रति अपनी पूरी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

गौरतलब है कि भारत और आसियान के बीच फिलहाल प्रति वर्ष 30 अरब डालर का व्यापार होता है। वर्ष 2010 तक इसे 50 अरब डालर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+