स्पेन और वेनेजुएला आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर सहमत
मेड्रिड, 26 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन व वेनेजुएला के नेताओं ने दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते के एक बार फिर से पटरी पर लौट आने का दावा किया है। वे जल्द ही ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।
स्पेन की न्यूज एजेंसी ईएफई के मुताबिक, स्पेनिश प्रधानमंत्री जोस लुई रोड्रिग्ज जापाटेरो और वेनेजुएला के राष्ट्रपति हूगो शावेज ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है।
दोनों देशों के बीच सहमति भी बनी है कि वेनेजुएला स्पेन को प्रतिदिन 10 हजार बैरल कच्चा तेल एक सौ डालर प्रति बैरल की दर से बेचेगा। इसकी एवज में स्पेन सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वेनेजुएला में निवेश करेगा।
उल्लेखनीय है कि गत नवम्बर में इबेरो-अमेरिकन शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के बीच कहासुनी हो जाने के बाद उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications