पटना में भारी जलजमाव
यह हाल केवल मंगला का ही नहीं है, राजधानी के समीपवर्ती मलिन बस्तियों में रहने वाले अधिकांश परिवारों की यही त्रासदी है। ये परिवार इलाके में हुए जलजमाव के कारण अपनी रोजी-रोटी से वंचित हैं।
पटना से सटे पहाड़ी टोला, दक्षिण टोला, मुसहर टोला, हरिजन टोला आदि इलाके एक पखवारे से ज्यादा समय से जलमग्न हैं। महावीर मांझी ने बड़े व्यथित स्वर में कहा कि बड़े लोगों के इलाकों में तो पानी निकाला जा रहा है, परंतु इन गरीब की बस्तियों में तो कुछ नहीं होने वाला।
ऐसा नहीं कि यह स्थिति केवल इस वर्ष बरसात में आयी है। यहां के रहने वाले लोगों की तो यह नियति हो गई है। इन इलाकों के बुजुर्ग घरों में कैद हैं तो बच्चे बड़ों के साथ इस उम्मीद में हैं कि कब पानी इस इलाके से निकले और हम भी सड़क पर आयें।
विजेन्द्र मांझी ने बताया कि हमलोगों को कमर भर पानी में निकल कर काम पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर नहीं निकलेंगे तो खायेंगे क्या?
उधर, नगर विकास मंत्री भोला सिंह ने आइएएनएस को कहा कि राजधानी के प्रत्येक इलाके में पानी निकासी का काम प्रारंभ है। ऐसे टोलों में जहां जलजमाव ज्यादा है वहां खाने के पैकिट भेजे जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications