एफ-16 विमानों के लिए पाक को अमेरिकी सहायता

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद से मुकाबले के दी गई राशि में से 22.6 करोड़ डालर की रकम एफ-16 लड़ाकू विमानों के उन्नयन पर खर्च करने की अनुमति दे दी है।

अमेरिका ने यह रकम मूल तौर पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर कबायली इलाकों में तालिबान और अल कायदा के खिलाफ संघर्ष के लिए दी थी।

विदेश विभाग के उप प्रवक्ता गोंजालो गालेगोस ने गुरुवार को बताया कि पाक की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उसके आग्रह पर आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए दी गई राशि को एफ-16 विमानों के उन्नयन में खर्च करने की अनुमति दी गई है।

अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है। उनका कहना है कि पाक का आतंकवाद विरोधी अभियान प्रभावी नहीं है। सांसदो का कहना था कि बेहतर लड़ाकू विमान आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में शायद ही मददगार हों।

डेमोक्रेट सांसद नीटा लोये ने कहा कि विदेश विभाग और पाकिस्तान दोनों यह स्पष्ट करने में असफल रहें हैं कि एफ-16 विमान किस तरह अल कायदा और तालिबान के खिलाफ संघर्ष में मदद कर सकते हैं।

लेकिन विदेश विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि बेहतर लड़ाकू विमान और संचार सुविधाओं के कारण जमीनी सेनाओं को अलकायदा और तालिबान के खिलाफ अभियान चलाने में मदद मिलेगी।

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार राष्ट्रपति जार्ज बुश की सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के साथ बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+