इस्पात की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए गए
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले 15 दिनों में पिग आयरन, इंगोट्स, राउंड्स, टीएमटी, एंगल्स, प्लेट्स, जी पी शीट्स और स्पंज आयरन के दाम 3-6 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। एच आर क्वोइल, सीआर क्वोइल और वायर रोड्स के खुदरा मूल्य, डीलरों पर कड़ी निगरानी की वजह से घटे हैं।
इस्पात मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य इस्पात उत्पादक कंपनियों, सेल, एस्सार तथा जेएसडब्ल्यू ने मूल्यों, वितरण प्रणाली और अन्य विवरणों को देते हुए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किए हैं। छोटे और मझोले पाइप विनिर्माताओं ने बताया है कि उन्होंने 16 मिलीमीटर व्यास वाले ट्यूबों और पाइपों की कीमतें 10 प्रतिशत घटा दिए हैं।
प्रमुख इस्पात कंपनियों ने घरेलू बाजार में इस्पात की उपलब्धता में सुधार के लिए कई कदम उठाये हैं। सेल, जिसका लगभग सभी जिलों में डीलर हैं, ने अपने डीलरों को अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित करने के निर्देश दिये हैं। एस्सार स्टील ने एच आर और सीआर क्वोइल की बिक्री के लिए लगभग सभी राज्यों में केंद्र स्थापित किये हैं। इसी तरह टाटा स्टील और जे.एस. डब्ल्यू ने भी कई कदम उठाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications