आरएसपी वाम एकजुटता को नुकसान पहुंचा रही है : माकपा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। वामपंथी दलों के बीच उभरे आंतरिक मतभेद पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने सबसे छोटे सहयोगी रिव्योल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और उसके नेताओं को जमकर आड़े हाथों लिया है।

माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी में छपी एक लेख में कहा गया है कि आरएसपी ने जो रुख अपनाया है वह राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी दलों की एकजुटता के लिए तो नुकसानदायक है ही पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी वाम गठबंधन की मजबूती के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में पिछले माह संपन्न हुए पंचायत चुनावों के दौरान माकपा और आरएसपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी भिडं़त हुई थी। इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हुई थी।

मुखपत्र में आरएसपी नेता अवनी राय के उस लेख की भी आलोचना की गई है जिसमें कहा गया था कि माकपा नेता पूंजीवादियों से भी गैर गुजरे हैं।

इसमें कहा गया कि राय ने सभी राजनीतिक मर्यादाओं को पार कर दिया है। राजनीतिक आलोचना को तो समझा जा सकता है लेकिन वामदलों का सहयोगी होने के नाते उनसे इस प्रकार की ओछे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+