जिया ने अदालत में सरकार को कोसा

ढाका, 5 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने अदालत में सुनवाई के दौरान अपने और सहयोगियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया है और उन्हें राजनीति से प्रेरित बताते हुए कार्यवाहक सरकार की निंदा की है।

बेगम जिया ने बुधवार को न्यायाधीशों द्वारा अपनी सफाई के लिए दिए गए पांच मिनट के समय के बदले में 17 मिनट तक बोलकर अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई दी।

बांग्लादेश के 'द डेली' अखबार ने गुरुवार को लिखा है कि जिया ने अदालत में कहा कि जो लोग भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, अब उनको दंड मिलेगा। जनता उसका फैसला करेगी।

खालिदा जिया पर उनके पुत्र अराफात रहमान कोको और 22 अन्य सहयोगियों के साथ भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा चल रहा है।

अदालत में उस समय भावनात्मक माहौल पैदा हो गया जब पूर्व प्रधानमंत्री ने रोते हुए अपने बीमार बेटे को गले से लगा लिया।

खालिदा के व्यापारी पुत्र को विशेष जेल से एंबुलेंस द्वारा अदालत में लाया गया था। सुनवाई के लिए पेश किए जाने से पहले उनको 45 मिनट तक कृत्रिम आक्सीजन दी गई।

बेगम ने कहा कि उनका परिवार तबाह हो रहा है। उन्होंने अदालत से अपने बेटे की हालत पर ध्यान देने को कहा। बेगम ने कहा कि उनके स्वस्थ बेटे को बीमार बना दिया गया है। जिया ने अदालत से अपने बीमार बेटे को बेहतर ईलाज के लिए विदेश भेजने की मांग की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+