महिला प्रदर्शनकारियों ने संसद का उच्च सुरक्षा घेरा तोड़ा

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ और अन्य महिला संगठनों के नेतृत्व में सोमवार को करीब 50 महिला कार्यकर्ताओं ने संसद भवन परिसर के बाहर उच्च सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिलाएं विधयिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक को शीघ्र पेश करने की मांग कर रही थीं। महिलाओं ने संसद के मुख्य द्वार के बाहर करीब 40 मिनट तक नारे लगाए। इन कार्यकर्ताओं को बाद में पुलिस गिरफ्तार करके वहां से ले गई।

बैनर ओर तख्तियां लिए महिला कार्यकर्ता संसद के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने में सफल हो गईं। वहां इन महिलाओं ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार से 12 साल से लंबित पड़े महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत सदन में प्रस्तुत करने की मांग करते हुए नारे लगाए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (माकपा)की सुभाषिनी अली ने कहा, "सरकार को चर्चा के लिए विधेयक को तुरंत सदन में पेश करना चाहिए।"

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सरकार इस विधेयक को इसी सत्र में पेश करेगी जिसके समाप्त होने में केवल 4 दिन बाकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+