भारत से 508 पाकिस्तानियों को रिहा करने की मांग
पेशावर 05 मार्च .वार्ता. पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के कार्यवाहक कानून मंत्री मियां मोहम्मद अजमल ने भारतीय नागरिक कश्मीर सिंह की रिहाई को अच्छा कदम बताते हुए इसका स्वागत किया है तथा कहा है भारत की जेलों में बंद 508 पाकिस्तानी कैदियों को भी रिहा किया जाना चाहिये
श्री अजमल ने यहां .जियो न्यूज. से बातचीत में कहा कि 508 कैदियों में अधिकतर की सजा पूरी होने के बाद भी उनकी रिहाई नहीं हो सकी है
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जेलों 445 भारतीय कैदी बंद हैं जिनमें 392 मछुआरे हैं1 कार्यवाहक कानून मंत्री ने कहा कि आगामी 31 मार्च तक कैदियों की सूची की अदलाबदली की जा सकती है
पाकिस्तान..भारत की न्यायिक समिति की बैठक में कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया के बारे में विचार विमर्श किया गया है और इसके तहत भारतीय न्यायिक समिति के सदस्य अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेंगे
रंजीत.सचिनसुनील1015वार्ता












Click it and Unblock the Notifications