सामना के खिलाफ कानूनी सलाह लेकर कारवाई की जायेगी.देशमुख

नयी दिल्ली 05 मार्च .वार्ता. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने शिवसेना के मुखपत्र .सामना. में प्रकाशित संपादकीय लेख के बारे में राज्य पुलिस को कानूनी सलाह लेने के निर्देश दिये है

श्री देशमुख ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि सामना में छपे संपादकीय की भाषा और विचार के बारे में कानूनी सलाह लेकर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई जरुर की जायेगी1 उन्होंने कहा कि राज्य में सभी भाषा.भाषी एक साथ रह सकते है और राज्य सरकार उनके जानमाल की पूरी हिफाजत करेगी

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि राज्य के पुणें और नासिक में मजदूरी करनेवाले कुछ उत्तर भारतीय अपने गांव चले गये है और कई लोग शादी.ब्याह आदि जैसे पारिवारिक कार्य के लिये जाते.आते रहते है

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उत्तर भारतीयों के साथ हुए दुव्र्यवहार के कारण कुछ लोग जरुर लौट गये है1 श्री देशमुख के अनुसार अब वे लोग दोबारा लौटना शुरु हो गया है और इस समय पलायन पूरीतरह से रुक गया है

उन्होंने कहा कि शिवसेना का गठन ही .मराठी मानुस. के नाम पर हुआ है और वहीं उसका एकमात्र एजेन्डा है

प्रमोद अजय रामलाल2127.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+