बाल ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई हो..गुदास कामत

मुंबई. 5 मार्च. वार्ता. शिवसेना के मुखपत्र ..सामना.. में आज बिहारके नेताओं और बिहारवासियों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियों कोलेकर सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष गुदास कामत ने अखबार केप्रधान संपादक और शिवसेना प्रमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनेकी मांग मुख्यमंत्री से की है

श्री कामत ने यहां जारी एक बयान में कहा कि श्री ठाकरे कीटिप्पणियां उनके भतीजे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राजठाकरे के हाल के उत्तर भारतीय विरोधी अभियान का ही नतीजा हैं

उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे ने जो गंदी भाषा इस्तेमाल की है, सिद्धकरती है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए वे किसी भी हद तक जासकते हैं और हिंसा भड़का सकते हैं

श्री कामत ने मुख्यमंत्री से अपील की कि श्री ठाकरे के खिलाफ कड़ीकार्रवाई की जाये जिन्होंने उच्चतम न्यायालय की आेर से हाल में राजठाकरे को कड़ी फटकार लगाने के बावजूद बिहारवासियों के खिलाफटिप्पणी की है1 इसीके साथ श्री कामत ने राज ठाकरे पर प्रतिबंध हटाने के मुद्दे परफिल्म अभिनेता सलमान खान. नाना पाटेकर आदि के समर्थन दर्शानेकी भी आलोचना की है और कहा है कि इन फिल्म अभिनेताओं कोयह समना चाहिये कि अदालत ने राज ठाकरे गये प्रतिबंध को सहीकरार दिया है1 ये लोग इस प्रतिबंध के विरोध में राज का समर्थन देकरएक तरह से उस गुंडागर्दी और हिंसा का समर्थन कर रहे हैं जो फरवरीमाह में हुई

महेश 1807 .वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+