राष्ट्रीय. राम सेतु न्यायालय
सुप्रीम कोर्ट रामसेतु मामले का 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा नयी दिल्ली. 05 मार्च. वार्ता. उच्चतम न्यायालय रामसेतु मामले पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा
दरअसल रामसेतु मुद्दे पर केन्द्र सरकार के छह पेज वाले हलफनामे का जवाब देने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने थोडा और समय मांगा था जिसे उच्चतम न्यायालय ने आज स्वीकारते हुए अगली सुनवाई की तारीख 15 अप्रैल तय की
मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ को डा. स्वामी ने बताया कि उन्हें हलफनामेंं की प्रति कल ही मिली और इसका जवाब देने के लिए उन्हें कुछ समय दिया जाए
गौरतलब है कि अपने हलफनामें में केन्द्र सरकार ने कहा था कि ऐसा कोई वैग्यानिक प्रमाण मौजूद नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि राम सेतु मानव निर्मित है
केन्द्र सरकार ने इस बात का फैसला उच्चतम न्यायालय पर छोड दिया है कि क्या रामसेतु मानव निर्मित है अथवा प्राकृतिक तरीके से अस्तित्व में आई कोई संरचना
जितेन्द्र. शेखर नंद1344 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications