दिल्ली में पानी की किल्लत गलत नीतियों का परिणाम
नयी दिल्ली 05 मार्च.वार्ता. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश मुखी ने राजधानी में पेयजल का संकट को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए कहा है कि यह मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की गलत नीतियों और लापरवाही का नतीजा है
प्रोफेसर मुखी ने आज कहा कि राजधानी में पानी की किल्लत के लिए उन्होंने कई बार पत्र लिखकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षति कराया . किंतु इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया1 उन्होंने कहा कि गर्मियां शु होने से पहली ही दिल्ली में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है1 पिछले दस दिन से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई हैं1 उन्होंने कहा जिन इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है. वहां भी राजनीति हो रही है1 राजधानी में पानी की कमी के चलते दूषति जल की आपूर्ति से महामारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है1 विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि राजधानी में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हरियाणा को तुरंत निर्देश जारी किए जाने चाहिए1 इसके अलावा गर्मियों में पडोसी राज्यों से दिल्ली के हिस्से के पानी की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द बैठक बुलाई जानी चाहिए1 दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने राज्य सरकार से गर्मियों के दौरान लोगों को पर्याप्त पानी बिजली उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई तथाकथित कार्रवाई योजना को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है1 उन्होंने कहा कि इसका खुलासा होने से सरकार का ूठ और सच सामने आ जायेगा1 डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि गर्मियां अभी शु भी नहीं हुई हैं और राजधानी में बिजली..पानी की भारी किल्लत शु हो गई है1 उन्होंने कहा केन्द्र और हरियाणा में उनकी ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने पानी के लिए अदालत जाने की धमकी दी थी1 इससे साफ जाहिर है कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है1 बिजली कंपनियां दिल्ली के हिस्से की बिजली अन्य राज्यों को बेचकर मालामाल हो रही है और उपभोक्ताओं को कष्ट ेलना पड रहा है
मिश्रा अजय जगबीर1924वार्ता












Click it and Unblock the Notifications